राशिफल 22 अगस्त 2017 जानिए क्या कहते है मंगलवार के दिन आपके सितारे


लिंक खोलकर जितो लाखो मेष:- शुभकार्यों में धन व्यय होगा । प्रतियोगियों तथा अन्यान्य परीक्षार्थीयों को अपने लक्ष्यप्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने होंगे । भूमि- भवन-वाहन सुख में अवरोध बना रहेगा। वृष:- अत्यधिक व्ययभार बना रहेगा परन्तु अर्थागम भी होगा । विरोधी अपने षडयंत्र करते रहेंगे। विवाहर्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति में विघ्न बाधाओं के बाद सफलता मिलेगी । मिथुन:- साहस व पराक्रम बढ़ेगा ।मास के परार्ध में नेत्र बाधा सम्भव है। आपके वाग्व्यवहार से कुटुम्बीजनों को कष्ट होगा।मास के पूर्वार्द्ध में जीवनसाथी का स्वास्थ्य एवं व्यवहार मानसिक खिन्नता को उत्पन्न करेगा। कर्क:- कुटुम्बी जन आपके सहयोग की अपेक्षा रखेंगे ।  प्रेमाशक्ति बंधन का कारण बनेगा। विपरीतलिंगियों से सावधान रहें। मास के पूर्वार्द्ध में विवाहर्थियों को जीवनसाथी की प्राप्ति में विघ्न-बाधा सम्भव है । सिंह:- जीवनसाथी के स्वास्थ्य व व्यवहार से मानसिक कष्ट संभव है । आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। भूमि भवन वाहन सुख में आये अवरोध समाप्त होंगे। कन्या:- मानसिक दुश्चिंताये तथा रक्तचाप बढ़ेंगी । विपरीतलिंगियों से सावधान रहें । अत्यधिक आत्मविश्वास आपके लिए हानिकर सिद्ध होगा। तुला:- विद्यार्थियों तथा विवाहर्थियों को सफलता प्राप्ति में विघ्न बाधा संभव है। कुटुम्बीजनों पर आपकी शुभमयी दृष्टि रहेगीलेकिन उससे वे संतुष्ट नहीं रहेंगे। वृश्चिक:- आपका कारोबार तथा पारिवारिक वातावरण भी अव्यवस्थित हो सकता है । सम्बन्धियों का अंतर्कलह आपको अशांत कर सकता है। धनु:- आलस्य व क्रोध आपके असफलताओं का कारण बनेगा । पारिवारिक अंतर्कलह से आपको अशांति मिलेगी। प्रेमाशक्ति आपके विकास में बाधक बनेगा। मकर:- आपके पुण्य व धर्मार्जन हेतु सुयोग उपस्थित होगा। मानसिक दुश्चिंताओं से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाक्परुषता से व्यवसाय तथा कारोबार कुप्रभावित होगा। कुम्भ:- अर्थार्जन व धनसंग्रह में अवरोध उपस्थित होगा । मिथ्या अहंकार से दूर रहें । व्यापारिक दैनिक कारोबार में विघ्न-बाधा सम्भव है । तीर्थाटन का योग उपस्थित होगा। मीन:- सफलता प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने होंगे । विवाहार्थियों को जीवनसाथी की प्राप्ति सम्भव है ।