आज का राशिफल, 22 फरवरी 2018: मीन राशि वालों को मिल सकता है लाभ, तुला राशि वाले खुद पर रखें संयम

मेष- वाद-विवाद से दूर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। नए कार्यों की शुरुआत ना करें। मन में अशांती रहेगी। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। प्रवास के आयोजन की संभावना है।
वृषभ- वाणी में मधुरता रहेगी। गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक लाभ हो सकता है। भाई को स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है।
मिथुन- परिवार में भी मतभेद रहेगा। चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार का वातावरण भी परिवर्तित होगा।
कर्क- किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
सिंह- स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा।
कन्या– विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर उपस्थित होने की संभावना है। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी।
तुला- नए काम शुरू ना करें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। खुद पर संयम रखें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
वृश्चिक- घूमने जा सकते हैं। संतान को कष्ट हो सकता है। मानसिक रुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।
धनु- ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने काम पूरे करेंगे। सामाजिक रुप से सफलता मिलेगी। कारोबारी व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे।
मकर- वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे नए संबंध बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी।
कुंभ- अधिक परिश्रम करने पर कम लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन- धन अधिक खर्च होगा। पिता से लाभ मिल सकता है। यात्रा पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी।