जिओ के फोन को टक्कर देने आ गया नोकिया 4G फोन, कीमत केवल 1349 रुपये


जिओ के फोन ने तो मार्किट में आने से पहले ही इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया है की अब शायद ही कोई और फोन 1500 रूपए के रेंज में फोन निकाल पाता लेकिन नोकिया ने हाल ही में अपने 7000 रुपये तक की फोन की कीमत को घटाकर 1349 रूपए कर दी है | गौरतलब है की रिलायंस जिओ के 4G फोन को टक्कर देने के लिए नोकिया भी पूरी कोशिश कर रहा है और नोकिया फोन की सबसे भरोसेमंद कंपनी में से एक है तो शायद जिओ को अपना 4G फोन बेचने में दिक्कते आये | नोकिया ने अपने ग्राहकों के लिए 7000 रुपये के फोन की कीमत को घटाकर 1349 कर दी है | अचानक इस तरह से कंपनी की सस्ते फोन की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है और बता दे आपको की ये शानदार सेल इ-कॉमर्स की वेबसाइट शॉपक्लुज़ पर शुरू हो चुकी है| नोकिया का यह 81 प्रतिशत तक का डिस्काउंट रिफबिर्शेड फोन पर है| रिफबिर्शेड फोन क्या होता है ? कई बार ग्राहक अपने फोन में दिक्कते होने के कारण फोन कंपनी को वापस भेज देते है जैसे मान लिया जाए आपने ऑनलाइन कोई फोन ख़रीदा और खरीदने के बाद उसमे दिक्कते नज़र आनी लगी तो आप 10 दिनों के अन्दर फोन को बदलने के लिए भेज देते है फिर आपके पास एकदम नया फोन आएगा लेकिन कंपनी के पास डब्बा खुला हुआ फोन जाएगा जो खराब होगा तो कंपनी उसे दुबारा अपने सर्टिफाइड एजेंट के द्वारा फोन ठीक करवाएगी और फिर अच्छे से चेक करने के बाद उसी फोन को मार्किट में लांच कर दिया जाता है तो वही फोन रिफबिर्शेड फोन कहलाती है | ये फोन भी एकदम नए होते है लेकिन इसमें दिक्कत केवल यही होती है की ये फोन बनने के बाद एक बार खुल जाता है जिसके बाद ये फोन नया तो रहता है लेकिन पूरा तरह से नया नहीं होता इसमें आपको वारंटी गारंटी सब नए फोन की तरह ही मिलती है और आज इस फोन की मार्किट में काफी ज्यादा डिमांड है |