Micromax ने लॉन्च किया डुअल कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन
Micromax launches cheap smartphone with dual camera
Micromax ने अपने नए स्मार्टफोन Evok Dual Note को लॉन्च कर दिया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप का होना है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को मंगलवार से फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर पर खरीद पाएंगे. कंपनी ने इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी है.
कंपनी ने इसे दो रैम वैरिएंट 3GB और 4GB में पेश किया है, लेकिन फिलहाल केवल इसके बेस वैरिएंट की कीमत का ही खुलासा किया गया है. 4GB रैम मॉडल को गोल्ड और प्रुशियन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इस स्मार्टफोन के साथ 11,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं.
डुअल सिम वाला Micromax Evok Dual Note एंड्रायड 7.0 नूगट पर चलता है. इसमें 5.5-इंच फुल-HD (1080×1920 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 3GB या 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek MT6750 प्रोसेसर दिया गया है.
कैमरे के सेक्शन की बात करें तो इसके रियर में डुअल टोन फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं. वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फ्रंट में सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश मौजूद है. इसका इंटरनल स्टोरेज 32GB का है जिसे कार्ड की मदद से 64GB तक मंगाया जा सकता है.
इसकी बैटरी 3000mAh की है. क्नेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth, USB Type-C with OTG और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है. इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
Latest
-
आज के समय में कई लोग लगातार काम करने से थकावट महसूस करते हैं | इसके अलावा लगातार काम करने स े आपको कई सारी बीमारियां भी हो सकती हैं | ए...
-
मप्र पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड एवं परीक्षा की तारीख | PATWARI EXAM ADMIT CARD DOWNLOAD मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भ...
-
राशिफल: 1 दिसंबर शुक्रवार मेष ( Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्...
-
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक आदिवासी समाज की महापंचायत ने अपने समाज की लड़कियों और महिलाओं पर मोबाइल फोन के उ...
-
‘Ockhi’ ओखी तूफान को क्यों और कैसे मिला ये नाम? देश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती तूफान 'ओखी' से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ ...
