राशिफल 12 सितम्बर 2017 : 12 Sep Horoscope , Aaj ka Rashifal 12 Sep 2017, Daily rashifal, आज का राशिफल

राशिफल 12 सितम्बर 2017 : 12 Sep Horoscope , Aaj ka Rashifal 12 Sep 2017, Daily rashifal, आज का राशिफल

मेष (Aries): परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएगी। परंतु उन्हें हटा देने की गणेशजी की सलाह है। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। कौटुंबिक सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं। मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। कुटुंबीजनों और सगे-संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस संबंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। विशेष रूप से मौज, शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। गणेशजी दिमाग शांत रखने के लिए कहते हैं। कर्क (Cancer): आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास और वैवाहिक योग है। प्रणय के लिए अनुकूल दिन है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। सिंह (Leo): नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की इज्जत होगी। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन और वाहन संबंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है। स्पोर्ट्स और कला क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्तम समय होने के बारे में गणेशजी कहते हैं। कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। तुला (Libra): आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी की सलाह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी। वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और धनलाभ होगा। धनु (Sagittarius): नौकरिपेशा वाले वर्ग के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मीगण आपके सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे। महिला मित्रों के साथ मुलाकात होगी। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है। मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर-सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। मित्रों से लाभ होगा। कुंभ (Aquarius): स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। स्त्रियों को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन रहेगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। मीन (Pisces): गणेशजी बताते हैं कि कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी इज्जत भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।