पुराने घर की दीवार गिरी तो चौंक गये सभी, पीछे से निकला सालों से छिपा शहर
पुराने घर की दीवार गिरी तो चौंक गये सभी, पीछे से निकला सालों से छिपा शहर
दीवार गिरी, चौंक गये सभी
ये
वाक्या शुरु होता है तुर्की के एनाटोलिया के कायसेरी प्रांत से। जहां रहने वाले एक शख्स मुस्तफा बोज्देमिर ने एक पुराना घर खरीदा। घर खरीदने के कुछ सालों के बाद उसने उसकी मरम्मत करने की सोची। लेकिन मरम्मतके दौरान बेसमेंट की दीवार गिर गई। और दीवार गिरने के बाद जो सामने आया उसे देखकर सबकी आंखे फटी की फटी रह गई।
दीवार गिरने से नजर आया शहर
शहर को देखकर सभी भौचक्के रह गये
ये शहर काफी बड़ा था।
जमीन के नीचे कई मंजिल मौजूद थी।
क्योंकि, दीवार गिरने से सामने नजर आ रहा था पूरा का पूरा एक शहर। धरती के नीचे सालों पहले बने शहर को देखकर सभी भौचक्के रह गये।
पहले तो मुस्तफा को लगा कि ये कोई
स्टोर रूम होगा। लेकिन जब अन्य वर्कर्स
के साथ वो इसके अंदर गया, तो वहां सालों
पुराना एक पूरा शहर देख दंग रह गया। ये
शहर काफी बड़ा था। और जमीन के नीचे
कई मंजिल मौजूद थी। मुस्तफा ने तुरंत
इसकी जानकारी कायसेरी गवर्नर ऑफिस और कल्चर एवं टूरिज्म डायरेक्टरेट को दी। रिसर्च के बाद पता चला कि मुस्तफा के घर के बेसमेंट के नीचे से सालों पहले बसे द्रेंकुयु शहर के अवशेष मिले थे।
कभी रहते थे 20 हजार लोग
द्रेंकुयु शहर जमीन से 60 मीटर नीचे बसा था।
इसमें 18 मंजिलें थी। कभी इसके अंदर चर्च,
स्कूल और कई दुकानें भी लगती थीं। यहां करीब
20 हजार लोग रहते थे। उस जमाने में इस तरह
की अंडरग्राउंड शहर इसलिए बसाए जाते थे,
ताकि किसी तरह के युद्ध या प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को बचाया जा सके।
तुर्की में मौजूद हैं कई अंडरग्राउंड शहर
तुर्की के कई इलाकों में ऐसे कई अंडर ग्राउंडसशहर बसे हुए हैं। पुरात्तव विभाग ने खुदाई के जरिए ऐसे कई शहरों का भी पता लगाया है। इस शहर की खोज के दौरान अंदर से लोगों के अवशेष भी मिले थे।
Latest
-
आज के समय में कई लोग लगातार काम करने से थकावट महसूस करते हैं | इसके अलावा लगातार काम करने स े आपको कई सारी बीमारियां भी हो सकती हैं | ए...
-
मप्र पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड एवं परीक्षा की तारीख | PATWARI EXAM ADMIT CARD DOWNLOAD मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भ...
-
राशिफल: 1 दिसंबर शुक्रवार मेष ( Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्...
-
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक आदिवासी समाज की महापंचायत ने अपने समाज की लड़कियों और महिलाओं पर मोबाइल फोन के उ...
-
‘Ockhi’ ओखी तूफान को क्यों और कैसे मिला ये नाम? देश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती तूफान 'ओखी' से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ ...