राशिफल: 14 सितंबर 2017 गुरुवार
राशिफल: 14 सितंबर 2017 गुरुवार
मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डाल सकती है। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त वातावरण रहेगा, जिससे बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। छोटे-से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।
वृषभ (Taurus): मन की दुविधा ठोस निर्णय लेने में रुकावट बन सकती है। परिणामस्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खो सकते हैं। किसी के साथ अकारण संघर्ष में उतरने की संभावना है। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आपकी वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन सही नहीं है।
मिथुन (Gemini): आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- संबंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास के आयोजन की संभावना है। दांपत्यजीवन में सरसता बनी रहेगी।
कर्क (Cancer): शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मानसिक दुविधा आपकी से निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। विशेषरूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ सकती है। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। मित्र- मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि के योग हैं। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा।
कन्या (Virgo): नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किये जा सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। स्वस्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला (Libra): लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान पर जाने का योग है। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग कम ही मिलेगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में गहरे न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन का खर्च ज्यादा हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना सही रहेगा। नए कार्य शुरू न करें। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। राजकीय अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए संबंध विकसित करने की गणेशजी सलाह देते हैं। दुर्घटना से बचें। ईष्टदेव का नाम स्मरण करने से राहत मिलेगी।
धनु (Sagittarius): बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएंगे। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में अधिक घनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर (Capricorn): गणेशजी की कृपा से आपके व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब होंगे। मात्र कानूनी गुत्थियों से थोड़ा सावधान रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।
कुंभ (Aquarius): आज आप संतान और अपने स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचा सकता है। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयां आ सकती हैं। इसलिए संभव हो तो यात्रा स्थगित रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मीन (Pisces): शारीरिक-मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। माताजी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आ सकती है। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। स्त्री वर्ग तथा पानी से दूर रहने की गणेशजी की सलाह देते हैं। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि की समस्याएं चिंता पैदा करेंगी।
Latest
-
आज के समय में कई लोग लगातार काम करने से थकावट महसूस करते हैं | इसके अलावा लगातार काम करने स े आपको कई सारी बीमारियां भी हो सकती हैं | ए...
-
मप्र पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड एवं परीक्षा की तारीख | PATWARI EXAM ADMIT CARD DOWNLOAD मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भ...
-
राशिफल: 1 दिसंबर शुक्रवार मेष ( Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्...
-
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक आदिवासी समाज की महापंचायत ने अपने समाज की लड़कियों और महिलाओं पर मोबाइल फोन के उ...
-
‘Ockhi’ ओखी तूफान को क्यों और कैसे मिला ये नाम? देश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती तूफान 'ओखी' से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ ...