शुभ दिवाली: अगर घर में लाएं हैं नई झाड़ू तो इन बातों जरूर रखें ख्याल
शुभ दिवाली: अगर घर में लाएं हैं नई झाड़ू तो इन बातों जरूर रखें ख्याल
अगर आप अपनी दिवाली शुभ बनाने के लिए तमाम तरह की तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन एक चीज खरीदना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। आपने ये तो सुना होगा कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। लेकिन आपको बता दें कि दिवाली के दिन भी अगर आप झाड़ू खरीदते हैं तो ये शुभ माना जाता है।
कहा जाता है कि दिवाली के दिन झाड़ू खरीद कर इसे पूजा के बाद अगले दिन से इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि झाड़ू जितनी शुभ है उसका सही ढंग से इस्तेमाल न करना उतना ही अशुभ होता है।
ये हैं दिवाली पर झाड़ू खरीदने के फायदे:
झाड़ू के सही इस्तेमाल से घर के कई वास्तु दोष दूर होते हैं।
दिवाली के दिन अगर स्थाई लक्ष्मी का वास चाहिए तो मंदिर में शुभ मुहूर्त में झाड़ू दान करनी चाहिए।
अगर दिवाली के दिन नए घर में ग्रहप्रवेश करना हो तो घर में झाड़ू लेकर ही प्रवेश करना चाहिए।
झाड़ू खरीदने के बाद इन बातों का जरूर रखें ख्याल:
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो झाड़ू का अपमान करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।
कहा जाता है कि झाडू को खुला रखना अपशकुन माना जाता है।
मुख्य द्वार से झाड़ू कभी दिखनी नहीं चाहिए।
जब घर में झाड़ू का इस्तेमाल न हो तो उसे नजर के सामने न रखें।
उत्तर दिशा की तरफ झाड़ू को छिपा कर रखें।
झाड़ू को कभी पूजा घर, भंडार ग्रह और बेडरुम में नहीं रखना चाहिए। बेडरुम में झाड़ू को रखने से वैवाहिक जीवन में अनबन शुरू हो जाती हैं।
झाड़ू को कभी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।
बहुत समय से इस्तेमाल हो रही झाड़ू को घर में नहीं रखना चाहिए। इसके स्थान पर आपको नई झाड़ू लानी चाहिए।

Latest
-
आज के समय में कई लोग लगातार काम करने से थकावट महसूस करते हैं | इसके अलावा लगातार काम करने स े आपको कई सारी बीमारियां भी हो सकती हैं | ए...
-
मप्र पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड एवं परीक्षा की तारीख | PATWARI EXAM ADMIT CARD DOWNLOAD मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भ...
-
राशिफल: 1 दिसंबर शुक्रवार मेष ( Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंदमय वातावरण रहेगा। कार्...
-
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक आदिवासी समाज की महापंचायत ने अपने समाज की लड़कियों और महिलाओं पर मोबाइल फोन के उ...
-
‘Ockhi’ ओखी तूफान को क्यों और कैसे मिला ये नाम? देश के दक्षिणी हिस्से में चक्रवाती तूफान 'ओखी' से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ ...