सावधान..! ये खबर पढते ही आप सिगरेट पीना छोड़ देंगे

सावधान..! ये खबर पढते ही आप सिगरेट पीना छोड़ देंगे

आज हम बात करेंगे धुम्रपान के बारे में, तो धुम्रपान सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक होता है| इससे फेफड़ों में कैंसर और ह्रदय की बीमारी हो जाती है जिसका इलाज़ लगभग मुश्किल ही होता है| लेकिन फिर भी हम धुम्रपान करने से बाज़ नहीं आते हैं| अगर बात की जाये तो धुम्रपान बहुत पुराने समय से चलता आ रहा है बड़े बड़े राजा महाराजा हुक्के आदि का प्रयोग करते थे| धुम्रपान करने की प्रथा पूर्वकाल से ही चलती आ रही है| धुम्रपान करना महाराजाओं के शौक में माना जाता था| हर साल धुम्रपान के चलते लाखों लोग कैंसर के शिकार हो रहे हैं| कोई भी व्यक्ति तभी नशा छोड़ सकता है जब वह इसको छोड़ने का निर्णय बना ले अन्यथा नहीं छोड़ पाता है|
जानिये कि सिगरेट में क्या मिला होता है: एसिटिक असिड, अमोनिया आर्सेनिक जोकि एक प्रकार का खतरनाक ज़हर है, ब्यूटेन जोकि ज्वलनशील गैस है। इसके अलावा मीथेन, केडमियम, निकोटिन आदि भी प्रचुर मात्रा में सिगरेट में मिले होते हैं। इसके अलावा हेक्सामाईन, पेंट, टालूइन और इन्सेक्टीसाईड भी मिले होते हैं।