मेष-
आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।
वृष-
आपकी राशि का स्वामी शुक्र तुला राशि में सूर्य के साथ संचार कर रहा है। शनि सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से अपनी राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति दायक है। आज चन्द्रमा भी द्वितीय भाव में सुख शान्ति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।
मिथुन-
आपकी राशि का स्वामी बुध षष्ठम शत्रु भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। फलतः आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क-
आज राशि से द्वादश चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।
सिंह-
राशि का स्वामी सूर्य नीच राशि का होकर तृतीय भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
कन्या-
आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा।
तुला-
आज का दिन आनन्द में बीतेगा। नवम चन्द्रमा "आद्यचन्द्र श्री कुर्यात" के अनुसार श्री एवं सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।
वृश्चिक-
आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।
धनु-
चन्द्रमा आज सप्तम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।
मकर-
आज कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें।
कुंभ-
भाग्य भाव में द्विग्रही योग सूर्य-गुरू आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी।
मीन-
घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।