राशिफल: 9 नवंबर 2017


★राशिफल: 9 नवंबर 2017

मेष (Aries):


किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ (Taurus) :


आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मिथुन (Gemini):


आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज के दिन को मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आनंदमय बना देगा।

कर्क (Cancer):


आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। किसी के साथ बहस न हो, इसका ध्यान रखिएगा।

सिंह (Leo):


सुबह का समय बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे।

कन्या (Virgo) :


आपका दिन अनुकूल रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ आप का संबंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे।

तुला (Libra):


शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न हो सकते हैं। आरोग्य अच्छा रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक (Scorpio):


आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा मिलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे।

धनु (Sagittarius) :


सुख और दुख की मिश्र भावना आज दिनभर रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सुबह के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे।

मकर (Capricorn):


बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतने के लिए गणेशजी सूचित करते हैं। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा।

कुंभ (Aquarius):


गणेशजी कहते हैं की कला के प्रति आज आपकी विशेष रुचि रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी।

मीन (Pisces):


विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा इसलिए जमीन, मकान संपत्ति जैसे विषयों पर चर्चा आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।