ओखी चक्रवातः अगले 24 घंटे में और तेज हो जाएगा तूफान, मौसम विभाग की चेतावनी
लक्षद्वीप और उसके आस-पास दक्षिण-पूर्व क्षेत्र अरब सागर पर गंभीर चक्रवात तूफान 'ओखी' पिछले 48 घंटों के दौरान खासी तबाही मचा चुका है लेकिन उसके कहर का प्रकोप अभी दो दिन तक और रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर कहा है कि, ओखी चक्रवात तेज होकर तीव्र चक्रवात में बदल गया है। यह 110 किलोमीटर पूर्वोतर में मिनिकोय द्वीप में स्थित है और अगले 24 घंटों के दौरान इसके और तेज होने की संभावना है, जो लक्षद्वीप के द्वीपों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
उसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। एेसे में रविवार को सुबह के समय तूफान और ज्यादा विकराल हो जाएगा। सोमवार से इसके प्रभाव में कमी आना शुरू हो जाएगा और मंलवार से कमजोर पड़ना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि केरल और पड़ोसी तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में तूफान से सात और लोगों के मरने की रिपोर्ट के साथ ही मृतक बढ़कर 19 हो गई है। हालांकि लक्षद्वीप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, समुद्र में मछली पकड़ने गए कन्याकुमारी के 1000 मछुआरों के लापता होने की रिपोर्ट है। मछुआरों के परिजनों के मुताबिक ये सभी करीब 100 नावों की मदद से मछली पकडऩे चार दिन पहले समुद्र में उतरे थे।
तिथि-सम स्थिति वायु गति(किमी प्रति घंटा) चक्रवात की श्रेणी
03/11ः30 13.4/68.9 120-130 से 145 अति तीव्र चक्रवाती तूफान
03/23.30 14.8/68.7 गति 105-115 से 125 तीव्र चक्रवाती तूफान
04/11.30 16.2/69.2 गति 95-105 से 115 तीव्र चक्रवाती तूफान
04/23.30 17.6/70.3 गति 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
05/11.30 18.9/71.5 गति 50-60 से 70 कमजोर
भारी वर्षा चेतावनी:
- अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप में अधिकतर स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होगी।उसके बाद अगले 24 घंटों में भारी से अधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
- अगले 24 घंटों के दौरान बहुत सी जगहों पर भारी वर्षा के साथ-साथ केरल में कई स्थानों पर अत्यधिक वर्षा की संभावना।
हवा की चेतावनी:
-अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप समूह के आसपास 110-120 किलोमीटर प्रति घंटा से 130 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी आने की और उसके बाद धीरे-धीरे गति कम होने की संभावना है।
- अगले 24 घंटों के दौरान केरल एवं दूर दराज क्षेत्रों में और उसके बाद अगले 24 घण्टों के दौरान कर्नाटक और तटीय क्षेत्रों में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से करीब 65 किलोमीटर तक प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना।
सागर की स्थिति:
- अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप समूह और आसपास सागर की स्थिति अधिक से बहुत अधिक होगी और बाद के 24 घंटों के दौरान अधिक होगी।
- अगले 24 घंटों के दौरान केरल और केरल के तटीय क्षेत्रों में तथा उसके बाद अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में अधिक से बहुत अधिक होगी।
लक्षद्वीप समूहों में होने वाले नुकसान की संभावना:
- इस दौरान पेड़ों की शाखाओं के टूटने और बड़े पेड़ों को उखड़ने के कारण बिजली और संचार लाइनों को नुकसान।
- इसके अलावा कच्चे घरों को बड़ा नुकसान, पक्की सड़कों और कुछ बचाव मार्गों पर बाढ़ की संभावना। केले और पपीते के पेड़ों और खड़ी फसलों को नुकसान को नुकसान की संभावना।
तूफान की लहरें:
- समूद्र में 1 मीटर तक ऊंची ज्वार की लहरें उठने के कारण लक्षद्वीप समूह के निचले इलाकों के डूबने का खतरा है।
- इसके चलते लक्षद्वीप समूह के आस-पास क्षेत्रों के मछुआरों को अगले 48 घंटों के दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
- इसी तरह केरल और कर्नाटक तट पर भी अगले 48 घंटों के दौरान मछुआरों को सलाह दी गई है।