‘ओखी’ का असर; रतलाम, नीमच और मंदसौर में गिरा मौसम का पहला मावठा


मंदसौर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। चित्र- सुबह 11 बजे अस्पताल रोड का। आगे क्या| बुधवार को भी मौसम ऐसा रहेगा। रात का तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है। रतलाम| चक्रवाती तूफान “ओखी’ का असर मंगलवार को रतलाम, मंदसौर, नीमच में भी देखने को मिला। सुबह से बादल छाए रहे। मौसम का पहला मावठा गिरा। शाम तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। रतलाम में हुई हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई है। यहां अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।