राशिफल 1 फरवरी 2018: 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए शुभ होगा माह का पहला दिन
धर्म डेस्क: आज से फाल्गुन मास का प्रारंभ है। आज फाल्गुन मास की प्रतिपदा तिथि है। हिन्दी पंचांग के अनुसार फाल्गुन साल का आखिरी महीना है। यह महीना अपने साथ बहुत से रंग और बहुत सी खुशियां लेकर आता है। इसके साथ ही आज 2 शुभ योग लग रहे है।
अमृत और यायीजयद योग आपके लिए फायदेमंद साबित होगे। यायीजयद योग सूर्योदय से दोपहर बाद 03:44 तक रहेगा। इसमें आप कानून संबंधी कोई भी काम कर सकते है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन।
मेष राशि
आज जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही किसी कार्यक्रम का आयोजन भी बना सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के जो छात्र आज किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो जेब में पीला फूल रखकर ले जायें, सेलेक्शन मिलना तय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन्दिर में दाल का दान करें, काम बनेंगे।
वृष राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज का दिन अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट या मसाज के लिए जाएं, आपको बहुत अच्छा और खूबसूरत अहसास होगा। आपको अपने फिटनेस के बारे में भी कोई शुभ सूचना मिलेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप बखूबी निभाएंगे। शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को भोजन करायें।
मिथुन राशि
आपको जिस अवसर की कई दिनों से तलाश थी वो आज किसी करीबी की मदद से मिल जायेगी। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रीपेयर होकर जायें। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। डील क्लीयर हो जायेगी। पदोन्नति का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। लवमेट आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें, घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।
कर्क राशि
आज आपका दिन तनाव भरा रहने वाला है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें। जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, मानसिक तनाव दूर होगा।
सिंह राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।
इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद न करें। उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा । इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं आज समाज में काफी प्रशंसा होगी।
कन्या राशि
आज आप योजना बनाने और उसे लागू करने के मूड में रहेंगे। आज आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में होने से कन्फ्यूजन के खत्म होने की संभावना बन रही है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
तुला राशि
आज कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आज आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लियए तैयार रहें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात होगी। जिसके बाद अचानक किसी निवेश का फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है। पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन परिवारवालों के साथ समय अधिक बीतेगा। आज जैसे-जैसे समय बीतता जायेगा, वैसे-वैसे सभी काम वन-टू- वन पूरा हो जायेगा। आज आप किसी नये काम को शुरु करने पर आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल सकता है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। गाय को रोटी खिलायें, परिस्थिति अनुकूल रहेगी।
धनु राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। रूका हुआ सभी काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही चल रही परेशानियां भी आज खत्म हो जाएंगी। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। लवमेट आज पार्टनर की पसंद की चीज बनाकर खिलायें, अनबन की सम्भावनायें खत्म हो जायेंगी।
मकर राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में या किसी से मिलने जाना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज वो पुरानी तारीखें और लेन-देन को एक बार देखलें। आज अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है।
आप परिवार संग किसी पिकनिक का प्लान हैं तो आज के सुहाने मौसम का भरपूर आनंद उठायें। ऑफिस में सभी आज आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बॉस से खुश होकर कोई जरुरी चीज आपको गिफ्ट भी दे सकते हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो, आज आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरुरत है। आज की गई मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। इस राशि के छात्र आज शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दें, परिणाम अच्छा मिलेगा। अगर आप कोई नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। विवाहित आज पार्टनर को न्यू ड्रेस गिफ्ट करें रिश्तों में मधुरता आयेगी।
मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेगा। ऑफिस में आज सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस राशि की जो लोग विवाहित हैं आज उनके मन में जो भी शिकायते हैं आज उन्हें खुद तक ही रखें और अपने काम से काम रहें। आज फोन पर किसी करीबी से लंबी बात हो सकती है। आज आपको घर में भी कुछ मरम्मत करवानी पड़ सकती हैं। जो बड़े भाई-बहन के सहयोग से पूरा होगा।