11 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

11 फरवरी राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन  


मेष राशि (21 मार्च – 19 अप्रैल) 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त से बचें, नुकसान की आशंका है। संतान के प्रति जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएंगे और आपको मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। 

वृषभ राशि (20 अप्रैल – 20 मई) 

आज के दिन आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रुके हुए काम को दोबारा शुरू करने में थोड़ा समय तो लगेगा लेकिन धीरज से काम लें। परिवार के प्रति सकारात्मक सोच रखें, पुराना रोग उभरने से कुछ परेशानी आ सकती है।

मिथुन राशि (21 मई से 20 जून) 

आज आपका दांपत्य जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया प्रेमसंबंध के लिए जरूरी रहेगा। खुद को कठिन परिश्रम के योग्य बनाकर चलें, थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामले में सुधार होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, आपको अपनी योजनाएं गुप्त रखने की जरूरत है। 

कर्क राशि (21 जून से 22 जुलाई) 

आपको सेहत में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। व्यापार में धन लाभ के आसार है। यात्रा महत्वपूर्ण व उपयोगी साबित होगी, इसलिए इसे टालें ना। किसी मांगलिक अवसर पर भी जाना संभव हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि (23 जुलाई – 22 अगस्त)
जीवनसाथी के संग आपके संबंध काफी हद तक मजबूत होंगे, साथ ही साथ आर्थिक मामलों में आ रही अड़चनें भी दूर होती नजर आएंगी। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद के मसलों में आपको सफलता मिल सकती है। 

कन्या राशि (23 अगस्त – 22 सितंबर) 

आज आपको हर काम बुद्धिमता और ईमानदारी से करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो ऑफिस में वरिष्ठ जनों की नाराजगी का पात्र बन सकते हैं। नया काम करने के लिए समय सही नहीं है, थोड़ा इंतजार करें। परिवार में सब अच्छा रहेगा। 
तुला राशि (23 सितंबर – 22 अक्टूबर) 

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप यात्रा का भी भरपूर आनंद उठाएंगे। आपके रुके हुए कार्यों में भी प्रगति महसूस होने लगेगी। आय और व्यय का संतुलन बनाकर रखना आपके लिए चुनौती साबित होगा। 

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर – 21 नवंबर) 

आज आप आत्मिक तौर पर बहुत प्रसन्न रहेंगे, यात्रा में भी खर्च की अधिकता रहेगी। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर आप अपने व्यापार में बदलाव करने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए यह अच्छा समय है। 
धनु राशि (22 नवंबर – 21 दिसंबर) 

आज आपको भाई-बहनों का अत्याधिक सहयोग प्राप्त होने वाला है। साथ ही साथ भौतिक सुख-सुविधाओं में भी आप वृद्धि महसूस करेंगे। आपको व्यापार में लाभ होगा और नौकरी के लिए किसी दूसरी जगह जाने का भी निर्णय ले सकते हैं। अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (22 दिसंबर – 19 जनवरी) 

आज आप आप स्वयं को तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं, दांपत्य जीवन में तनाव भी गहरा सकता है। आप मेहनत तो करेंगे लेकिन उसका कोई खास नतीजा हासिल नहीं हो पाएगा। पिता के सहयोग से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। आपके परिवार का माहौल भी सुखद रहने की उम्मीद है। 
कुंभ राशि (20 जनवरी – 18 फरवरी) 

अगर आपकी या आपकी सास की राशि कुंभ है तो आज आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। आपके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा, आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। कुल मिलाकर स्थितियां आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है। 

मीन राशि (19 फरवरी – 20 मार्च) 

आज आपको हर तरीके से सावधान रहने की जरूरत है। जोश या आवेश में आकर कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिससे भविष्य में नुकसान झेलना पड़े। आपको अपनी माता की सेहत को लेकर भी थोड़ा सचेत रहना चाहिए। आज आपके दोस्त आपके बहुत काम आएंगे।