व्हाट्सऐप चलाने वालों के लिए बुरी खबर है। फेसबुक अब वॉट्सऐप के द्वारा पैसा बनाने की तैयारी में चल पड़ा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट छापी है जिसमें इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें, की वॉट्सऐप का प्रयोंग प्रतिदिन 100 करोड़ से अधिक लोग करते हैं।
अब व्हाट्सऐप एक नये फीचर की जांच में लगा है, जिससे यूजर्स को बिजनेस से बात करने में सरलता हो जायेगी। ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, ‘हम छोटी कंपनियों को फ्री में व्हाट्स ऐप बिजनेस ऐप देकर नये टूल्स की टेस्टिंग करने में लगे हैं। इससे पहले व्हाट्सऐप एक पायलेट प्रोग्राम शुरू कर चुका है। जिसमें बिजनेस यूजर्स के फ्रंट में एक ग्रीन टिक शो होगा। जो यूजर्स को बतायेगा की यह बिजनेस अकाउंट वैरिफाइड है।
चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मैट इडेमा ने अपने इंटरव्यू में बताया की भविष्य में कंपनियों को इस सुविधा के लिए पैसा देना पड़ेगा। आपको बता दें कि 2009 में शुरू हुए व्हाट्सऐप पर कब्ज़ा, फेसबुक ने साल 2014 में कर लिया था। कंपनी ने इसके लिए 22 बिलियन डॉलर में करार किया था।