कौन कहता है कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते, इस पेड़ पर लग रह रहे हैं पैसे

अक्सर हम सभी ने अपने घर में पापा और बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगा करते। लेकिन इस पेड़ को देखकर हम ये कहेंगे कि सच में पैसे पेड़ पर उगते हैं। क्यों हमारी इस बात पर आपको यकीन नहीं हुआ ना, लेकिन ये हकीकत है। जी हां, आज हम आपके लिए पैसों का पेड़ लेकर आए हैं। एक ऐसा पेड़ जिसपर पैसा लगता है।

दरअसल, इंगलैंड में पैसों का पेड़ है। ब्रिटेन के स्कॉटिश हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट में एक ऐसा पेड़ हैं जिसपर पैसा लगता है। यह पेड़ करीब 1700 साल पुराना है और इस पेड़ पर ना जाने कितने ही सिक्के लगे हैं। पेड़ के तनों में हर जगह आपको सिक्के ही सिक्के नजर आएंगे।

यहां पर इस पेड़ को अनोखा और सबसे अलग पेड़ कहा जाता है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। दरअसल में इस पेड़ को लेकर यह मान्यता है कि इसके तनो में जो भी सिक्के लगाकर मन्नत मांगेगा उसकी मन्नत पूरी हो जाएगी।
अगर कोई व्यक्ति चाहे कि उसकी मुराद पूरी हो जाए तो वह इस पेड़ के तनों में सिक्के लगा सकता है। बताया जाता है कि क्रिसमस के मौके पर यहां मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं और प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं।
सबसे खास बात ये है कि ये सिक्के सिर्फ यूके के ही नहीं है। यहां दुनियाभर के देशों के सिक्के लगे हुए हैं। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा संख्या यूके के सिक्कों की है।